
हाथरस-10 फरवरी। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित मॉ बौहरे वाली देवी मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ किसान का शव मिलने से इलाके में भारी हड़कंप मच गया। सुबह जैसे ही लोगों ने ट्रैक के किनारे शव देखा तो मौके पर भारी भीड़ लग गई और सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई।
बताया जाता है पुलिस द्वारा करायी गई शिनाख्त में मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरिशंकर पुत्र लालमन सिंह निवासी गांव नगला कुंवरजी के रूप में हुई है। बताया जाता है मृतक हरिशंकर पेशे से किसान थे और सोमवार की शाम घर से यह कहकर निकले थे कि थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे और आज सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला है।
बताया जाता है घटना को लेकर परिजनों ने किसी भी तरह के घरेलू विवाद या तनाव से इनकार किया है। वहीं शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के कारण मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह ट्रेन से कटने की दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से मृत्यु हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।












