आवारा कुत्तों के हमले में बालक घायल

सासनी-रूदायन रोड अंबेडकर वाचनालय एवं पुस्तकायल के निकट बनी एक कॉलोनी में आवारा कुत्तों के हमले में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार सीएचसी में कराया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार का करीब छह वर्षीय पुत्र पीयूष स्कूल से पढकर आया था। उसके बाद वह घर के बाहर दरवाजे पर खेलने लगा तभी उस पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्तों ने बालक को शरीर के कई हिस्सों में काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर तथा लाठी डंडों से कुत्तों को भगाया और घायल बालक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार कराया। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में कुत्तों से दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment