सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,मची खलबली 

निरीक्षण के दौरान मिली खामियां,दुरस्त करने के दिए दिशा निर्देश

सिकंदराराऊ । स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी खामियां मिली। जिन्हें तत्काल दुरस्त करने के दिशा निर्देश दिए ।

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । जिससे कर्मचारियों में खलबली मच गई । उन्होंने निर्मणाधीन सड़क एवं प्रसूता वार्ड का भी निरीक्षण किया । प्रसूता वार्ड में उन्होंने दीवारों पर हो रहे कलर को लेकर कहा कि दीवारों पर अच्छे से रंग कराएं। साथ ही मेडिकल स्टोर पर तैनात डी फार्मा कर्मी को हिदायत दी कि जो पर्ची आए उसकी सही और सटीक दवा दें । उन्होंने कहा कि सासन की मंशा के चलते जो भी कार्य अभी बाकी रह गया है उसको भी धरातल पर पूर्ण कराया जाएगा। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आर के वर्मा आदि मौजूद रहे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment