धूमधाम के साथ निकाली गई बाबा जाहरवीर की शोभायात्रा:जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शनिवार को कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित जाहरवीर बाबा मंदिर से बाबा जाहरवीर की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई । शोभा यात्रा का शुभारंभ बाबा जाहरवीर की पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा में आगे आगे मां काली का स्वरूप करतब दिखाते चल रहा था। शोभायात्रा में बाबा जाहरवीर को फूलों से सुज्जित डोले में सजाया गया। जो लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा रखते हुए नजर आए। शोभायात्रा में राधा कृष्ण के स्वरूप नृत्य करते हुए चल रहे थे ,जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा मोहल्ला गौसगंज , नौरंगाबाद, हुरमतगंज, राठी चौराहा ,पुरानी सब्जी मंडी रोड, जीटी रोड, बड़ा बाजार, नयागंज बाजार, दमदमा आदि मार्गो से होकर गुजरी । कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला गौसगंज स्थित बाबा जाहरवीर मंदिर पर पहुंचकर हुआ। बाबा जाहरवीर के जयघोषो से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ संभाले हुए थे। शोभायात्रा में किशन वीर सिंह, विकास देवा वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया,अशोक उपाध्याय ,पंकज पचौरी, मनोज यादव ,अवधेश बघेल, अमन गुप्ता, अमर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।









