भारत स्काउट और गाइड के तृतीय सोपान शिविर शुरु

हाथरस- 7 फरवरी। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला मुख्य आयुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के मार्गदर्शन में हाथरस, सासनी, सिकन्द्राराऊ, सादाबाद तहसीलों में तृतीय सोपान शिविर का श्री गणेश किया गया। जिसमें तहसील सदर का शिविर बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल में किया जा रहा है।
सर्वप्रथम शिविर का शुभारंभ विद्यालय फाऊंडेशन हेड शिल्पी अरोरा और जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरुआत की गई। फिर प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय के ऑडिटोरियम में दिखाया गया।
ध्वजारोहण विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल रजनी गुप्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी शशि शर्मा द्वारा किया गया। जिला संगठन आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि इस पांच दिवसीय शिविर में पूर्व के सोपान उतरन सोपान के टेस्ट दक्षता, टेंट निर्माण, बिना बर्तन की भोजन बनाना, साहसिक क्रियाकलाप, बन्धन, गैजेट्स, प्राथमिक चिकित्सा आदि सीखेंगे। इस अवसर पर शिविर व्यवस्थापक विद्या प्रतीक वर्तके, शिविर प्रशिक्षक/आईटी कोऑर्डिनेटर रूपेश कुमार गौतम, ट्रेनिंग काउंसलर जसराम सिंह गाइड, कैप्टन रानी व माध्यमिक विद्यालयों तथा सीबीएसई बोर्ड के स्काउट गाइड उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment