भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति की बैठक रविवारको

सासनी रुदायन रोड़ स्थित अंबेडकर पार्क में संचालित सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय रुदायन रोड़ सासनी दिनांक आठ फरवरी को सुबह दस बजे एक खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति सासनी की नई कार्यकारिणी का गठन की कार्रवाई पूर्ण कर पार्क और पुस्तकालय के सौंदर्यीकरण एवं संचालन हेतु आगे की रणनीति एवं कार्ययोजना का निर्धारण किया जाएगा।
शनिवार को यह जानकारी देते हुए मनोनीत अध्यक्ष युवराज सिंह भैया एवं संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम सिंह बौद्ध ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक में सभी सम्मानित सदस्य डॉ भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति सासनी हाथरस के संस्थापकगण, दानदातागण पूर्व में कार्यरत पदाधिकारीगण, संरक्षक, वरिष्ठ समाजसेवी, अध्ययन कर रहे नए पुराने, छात्र छात्राए, अभिभावक शिक्षक एवं विभिन्न शैक्षिक सामाजिक संगठन के सभी सम्मानित संरक्षक पदाधिकारीगण स्थानीय ग्राम वासियों एवं क्षेत्र के जागरूक युवा नौजवान साथियों को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व छब्बीस जनवरी को समिति संरक्षकों ने युवराज सिंह को अध्यक्ष दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष और राहुल कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जा चुका है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment