गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 2 दबोचे

हाथरस-6 फरवरी। एसओजी एवं थाना सासनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुये अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करांे के कब्जे से 20 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब 3-4 लाख रु.) एवं तस्करी में प्रयुक्त एक रेनॉल्ट डस्टर गाडी बरामद की है। अवैध गांजे को रेनॉल्ट डस्टर गाडी में छिपाकर अवैध तस्करी हेतु सासनी/ अलीगढ क्षेत्र में ले जा रहे थे ।
आज पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सासनी पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति रेनॉल्ट डस्टर कार से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुये एसओजी व थाना सासनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 10 बन्डल (20 किलो 300 ग्राम) नशीला पदार्थ (गांजा) (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 4-5 लाख रु.) व तस्करी मे प्रयुक्त 1 रेनॉल्ट डस्टर कार बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार तस्करों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह लोग नशीला पदार्थ गांजा को उडीसा से सासनी/अलीगढ के क्षेत्र मे ले जा रहे थे। उड़ीसा से सस्ते दामांे पर गांजा खरीद कर लाते हैं तथा यहाँ आकर महंगे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। गिरफ्तार तस्करों में मधुकर शर्मा पुत्र सुशील कुमार शर्मा निवासी गुरूरामदास नगर सारसौल थाना बन्ना देवी अलीगढ़ व अमर बंसल पुत्र नरेन्द्र बंसल निवासी 110 ए पटपडगंज थाना मयूर बिहार जिला पूर्वी दिल्ली हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मय टीम थाना सासनी व धीरज कुमार गौतम प्रभारी एसओजी टीम मय टीम शामिल थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment