
हाथरस-2 फरवरी। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी परिसर में माँ सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात आर्य पद्धति से हवन पूजन सम्पन्न कराया गया। हवन पूजन का कार्य दिनेश चन्द्र आर्य (पुरोहित मुरसान गेट आर्य समाज) द्वारा सम्पन्न कराया गया। जबकि विधि विधान से पूजन अमर सिंह आर्य (सदस्य सासनी गेट आर्य समाज) ने कराया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा, विद्यालय प्रभारी प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र आर्य तथा विपिन लवानिया (क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा) शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रदृछात्राओं ने धूपबत्ती, अगरबत्ती, घी, रुई, फूल आदि अर्पित किए तथा सभी ने हवन में आहुति दी। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त पुरुष आचार्य, महिलाएँ एवं छात्र-छात्राएँ पीले वस्त्रों में उपस्थित थे, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं अनुशासित बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में पीले रंग का हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। विद्यालय के मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह ने उक्त जानकारी दी है।









