बजट आम जनता के हितों का ध्यान व देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है- प्रेम सिंह

हाथरस-2 फरवरी। केंद्र सरकार की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट का जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सजीव प्रसारण के माध्यम से व्यापक रूप से अवलोकन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पूरे जिले में आयोजित हुआ। सजीव प्रसारण का मुख्य कार्यक्रम शहर के नवग्रह मंदिर पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, कार्यक्रम जिला संयोजक और जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, मीडिया प्रमुख अनिल सिसोदिया, सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत, कार्यक्रम सह संयोजक विशाल गुप्ता, विजय वाष्र्णेय, अनूप अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भी सार्वजनिक रूप से बजट के सजीव प्रसारण को देखा गया। बजट को लेकर व्यापारियों एवं आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह बजट आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका विश्वास को भी साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment