
सिकन्द्राराऊ- 31 जनवरी। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के समीप आज शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने किशोरी को टक्कर मार दी । हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में घायल किशोरी को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए ।।
बताया जाता है 13 वर्षीय निशी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी । आज शाम 5 बजे करीब वह गांव के बाहर हाईवे पर खड़ी हुई थी । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने किशोरी में टक्कर मार दी । हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई । इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक को मौके से लेकर भाग जाने में सफल रहा । घायल किशोरी को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए।









