इंस्टाग्राम आईडी से 5 साल बाद अपह्र्ता को पुलिस ने किया बरामद

हाथरस- 31 जनवरी। थाना सादाबाद पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये 5 वर्ष पूर्व अपह्रत हुई 1 नाबालिग लडकी को इन्स्ट्राग्राम आईडी के माध्यम से ट्रैस कर खोजकर सकुशल बरामद किया गया है और परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया है।।
पुलिस के मुताबिक 2 सितम्बर 2021 को थाना सादाबाद पर वादिया द्वारा सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को एक युवक अभिषेक पुत्र बलवीर निवासी लौखेरा द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है । उक्त सूचना पर परिजनों की लिखित तहरीर के आधार थाना पर धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
उक्त अपह्रता की सकुशल बरामदगी हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे परन्तु अपह्रता की बरामदगी सम्भव नही हो सकी थी ।। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपह्रता की सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु थाना प्रभारी सादाबाद के नेतृत्व में टीमो का गठन कर निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा अपह्रता की तलाश हेतु टीमें गठित कर उसके फोटो को लेकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई। डीसीआर/कन्ट्रोल रूम के द्वारा आरटी सेट के माध्यम से जनपद एवं आसपास के जनपदोंं में सूचना दी गई । इसी क्रम में पीडिता के परिवार से पूरी जानकारी कर पुलिस टीमों द्वारा टेक्निकल इंटेलीजेंस, सर्विलांस की मदद से आरोपी के गांव लौखेरा थाना सादाबाद में जाकर संदिग्धों के घर पर दविश दी गयी। उसके पश्चात आरोपी की रिश्तेदारियाँ व सगे सम्बन्धियों की जानकारी करते हुये तलाश पतारसी सुरागरसी की गयी, किन्तु अपहृर्ता नहीं मिल सकी।।
इसी क्रम में थाना सादाबाद पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा उपरोक्त द्वारा एक इन्सटाग्राम आईडी का प्रयोग किया जा रहा है, उक्त इन्सटाग्राम आईडी से प्राप्त मोबाईल नम्बर एवं सीडीआर, लोकेशन आदि टैक्नीकल इंटैलीजेंस के आधार पर सादाबाद पुलिस टीम द्वारा अपह्रता की लोकेशन ट्रैस की गयी । जिसके उपरान्त टीमो द्वारा लगातार अपह्रता के बारे में जानकारी की गयी और बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी । जिसके उपरान्त सादाबाद पुलिस द्वारा भरसक प्रयास करते हुये अपहर्ता को थाना राजपार्क दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया है ।।
बरामदशुदा अपह्रर्ता द्वारा बताया गया कि उसे अभिषेक बहला फुसलाकर अपने साथ घर से ले गया था । अभिषेक ने उसे रा्स्ते में छोड दिया और कहा मैं अभी वापस आता हूँ, किन्तु वह वापस नहीं आया । काफी देर इन्तजार करने के उपरान्त वह ट्रैन में बैठकर दिल्ली चली गई। जहां एक प्राइवेट कम्पनी में काम किया और मार्च 2023 में विशाल पुत्र उत्तम सिंह निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली के साथ विवाह कर लिया था ।।
इसके उपरान्त अपह्रता की सकुशल बरामदगी के सम्बन्ध में उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है । परिजनों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है । अपह्रता के सकुशल मिलने पर परिवारीजनों द्वारा पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment