अज्ञात चोरों ने एचटी लाइन से किया नौ सौ मीटर तार चोरी

बीती रात आए कोहरे में चोरों ने गांव नगला ताल में अज्ञात चोरों ने एचटी विद्युत लाइन को निशाना बनाते हुए करीब नौ सौ मीटर तार काटकर चोरी कर ले गये। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी गई। विजली अफसरों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात कोहरा होने के कारण अज्ञात चोरों ने गांव नगला ताल में एचटी लाईन को अपना निशाना बनाया और किसी प्रकार लाईन कट कर खंबे से करीब नौ सौ मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। सुबह ग्रामीण जागे और देखा कि खंबे से तार गायब हैं तो इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी। तार चोरी होने की घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अफसरों के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना फौरी तौर पर पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस एवं विद्युत अफसरान मौके पर पहुंचे और चोरों के पगचिन्हों पर उन्हें काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। विभागीय जेई सतेन्द्र सिंह ने घटना की तहरीर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को दी है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment