राज्य सलाहकार बोर्ड बैठक में उठायीं दिव्यांगजनों की समस्याएं


हाथरस-29 जनवरी। दिव्यांग कल्याण बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने राज्य सलाहकार बोर्ड की 7वीं बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याएं, विशेष शिविर और पेंशन व्यवस्था सुधार के सुझाव दिये। बोर्ड के अध्यक्ष ने समुचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
बैठक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं अध्यक्ष राज्य सलाहकार बोर्ड नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में योजना भवन लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने बोलते हुए कहा कि हाथरस जनपद में दिव्यांजनो को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय के कई कई चक्कर लगाने पड़ते है। यहां सप्ताह में एक दिन संबंधित मेडिकल बोर्ड बैठता है। जिस कारण प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी होती है। इसे सप्ताह में तीन दिन लगाने की आवश्यकता है। जनपद सहित हरिगढ़ मंडल में दिव्यागजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में दिव्यांगजन को उपचार और चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण मौके पर ही उपलब्ध कराए जाएं। पेंशन से सम्बंधित परेशानियां न हो और सभी पात्र व्यक्तियों को दिव्यांग पेंशन समय से मिले। इसके लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये।
बैठक में राज्य सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने सम्बंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि बैठक में सभी सदस्यों के सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों तक समयबद्ध, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के पहुंचाया जाये। बैठक में प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारी एवं राज्य सलाहकार बोर्ड के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment