घर में घुसकर युवती को बुरी नीयत से दबोचा ,की अश्लील हरकत

सिकन्द्राराऊ- 29 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नामजद ने घर में घुसकर युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा । पीड़िता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
गांव निवासी पीड़िता युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके ही गांव का निवासी धीरज पाठक उसे बदनाम कर रहा है । गत 26 जनवरी को आरोपी घर में घुस आया और युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया । आरोपी युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती द्वारा शोरगुल करने पर लोगो को आता देख आरोपी भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment