बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आर.डी. हाॅस्पिटल का भव्य शुभारंभ 31 को

हास्पीटल में जनरल मेडिसिन, दंत चिकित्सा व स्किन रोगियों का होगा बेहतर उपचार

हाथरस-29 जनवरी। शहर के प्रमुख क्लॉथ व्यापारी फर्म राकेश कुमार दिनेश कुमार बंटी क्लॉथ एंपोरियम द्वारा संचालित अपने नवीन प्रतिष्ठान आर. डी. हॉस्पिटल का 31 जनवरी को शहर के मोहनगंज में भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। जहां पर मरीजों को बेहतर उपचार व परामर्श आदि की सुविधा मिलेंगी।
शहर के मोहनगंज में 31 जनवरी को अपराह्न 4 बजे श्रीमती अंगूरी देवी रतन सिंह स्वर्णकार एवं राकेश कुमार दिनेश कुमार बंटी क्लॉथ एंपोरियम वालों के नवीन प्रतिष्ठान आर. डी. हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ होगा। हॉस्पिटल शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी तथा शहर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल केचेयरमैन डॉ. एमसी गुप्ता शामिल होंगे और विधिवत हॉस्पिटल का शुभारंभ किया जाएगा।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए राजेंद्र बाबू वर्मा, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, बंटी ठाकुर व प्रमोद कुमार कोठी वालों ने बताया है कि अस्पताल में जनरल मेडिसिन से एमडी डॉ. अनुभव मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार कर जहां अपनी सेवाएं देंगे। वहीं अस्पताल में बीडीएस एमडीएस डॉ. श्वेता वर्मा, बीडीएस एमडीएस डॉ. विकास स्वर्णकार तथा स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. सहजर तौसीफ मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment