18 देशी शराब क्वार्टर समेत युवक दबोचा

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव चित्तरपुर मोड़ के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
एसआई रनवीर सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक गांव चित्तरपुर मोड़ के समीप अवैध देशी शराब के क्वार्टर लेकर खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया । पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम भूषण पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी गांव पोरा थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment