
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में नामजदों ने पिता पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी कमर पुत्र मोहम्मद शरीफ दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह गत 24 जनवरी की सुबह 11:30 बजे करीब अपने भाई अमर के साथ परिवार के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही आमिर, इमरान, सलमान, शाहरुख खान पुत्रगण मोहम्मद उमर गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर आए पीड़ित के पुर अनीश को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी ।












