ससुराल गई युवती को ले गया युवक,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । युवती के पिता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हसायन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री अपनी ससुराल को गई थी । उसे गांव का ही साहिल पुत्र भरत सिंह अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment