मंडी समिति में बनेगा स्थाई हेलीपैड , अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सिकंदराराऊ। कस्बा में चुनाव तथा अन्य समय हेलीकॉप्टर के आगमन को लेकर बार-बार हेलीपैड बनाने का झंझट अब समाप्त हो जाएगा। प्रशासन ने मंडी समिति के लंबे चौड़े परिसर में स्थाई हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी, सीओ, अवर अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मंडी समिति स्थल का दौरा किया।
यहीं पर कोतवाली के माल के लिए यार्ड बनाने पर भी विचार किया जा रहा है । कस्बा में चुनाव के समय और अन्य विशेष अवसरों पर जब भी हेलीकॉप्टर से वीआईपी आते हैं तो नगर पालिका के कीड़ा स्थल में ही हेलीपैड तथा सभा स्थल बनाया जाता था।
कीड़ा स्थल के आसपास लंबे-लंबे पेड़, बिजली की हाई टेंशन लाइन,आवासीय स्थल के चलते यह है कार्य काफी जोखिम भरा था। हेलीपैड के अभाव में कभी यहाँ कभी वहां हेलीपैड बनाया जाता था। यही कारण है कि यह स्थाई हेलीपैड बनाने पर विचार चल रहा है । उपजिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना,कोतवाल शिवकुमार शर्मा एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग अवर अभियंता, मंडी निरीक्षक वीरबल सिंह ने मंडी मैं चयनित स्थल का निरीक्षण किया । उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया की हाईवे के नजदीक मंडी स्थल में हेलीपैड बनाने के लिए पर्याप्त जगह है । यहां पर आसपास न तो कोई बस्ती है और ना ही लंबी-लंबे पेड़ ,आसपास कहीं से हाई टेंशन विद्युत लाइन भी नहीं गुजर रही। इन सब बातों के मद्देनजर यह स्थल हेलीपैड बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। एक बार यहां परमानेंट हेलीपेड बन जाएगा ।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment