
हाथरस- 26 जनवरी। विशनेव ग्लोबल स्कूल (सीनियर सेकेंडरी) ठुलई के प्रांगण में बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती जी का स्मरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन राहुल सिंह द्वारा मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया।।
उपरोक्त कार्यक्रम में मां सरस्वती जी के रूप में कन्या पूजन किया गया व मां सरस्वती जी की आराधना की गई। विद्यालय के चेयरमैन राहुल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है और विद्यालय ज्ञान का मंदिर,इसलिए प्रत्येक विद्यालय में ये पूजन अवश्य किया जाना चाहिए। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती जी का प्राकट्य हुआ था।ये बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और ये बताता है कि अब शीत ऋतु प्रस्थान की ओर है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने वाला है। साथ ही चेयरमैन राहुल सिंह ने अपने छात्र/ छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मां सरस्वती जी से प्रार्थना की।।
उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकुर मित्तल , विनीता सक्सैना, संगीता शर्मा, संतोष, हिमांगी सिंह, खुशबू सैंगर, मोना शर्मा, वैष्णवी शर्मा, प्रियंका उपाध्याय, प्रिय सिंह ,निशा सिंह, नंदनी, गार्गी सिंह, यामिनी कुलश्रेष्ठ, गौरी शर्मा, पवन पौरुष, सौरभ वर्मा, दीप गगन इत्यादि शिक्षक/ शिक्षिकाओं के अतिरिक्त अनेकों छात्र/ छात्राएं मौजूद थे।









