विशेष पुनरीक्षण अभियान में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने घर-घर जाकर बढ़वाये वोट

हाथरस-19 जनवरी। भाजपा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को राजनीतिक रूप से प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी।बीएलए 1,बीएलए 2 और बूथ प्रवासी की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो हर घर तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य संगठन के बूथ नेटवर्क को मजबूत करना है।। इसी श्रृंखला में आज पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा सुरजोबाई, चक्रधारी व लाल डिग्गी बूथों पर गए, जहां बीएलओ से वार्ता की और नए वोट बढ़ाने पर जोर दिया। इस बीच पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने नए वोटर से भी वार्ता की।अपने बूथ को सशक्त बनाने हेतु पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने किला गेट,लाल डिग्गी और सीयल क्षेत्र में घर-घर जाकर नए वोटर का फॉर्म 6 भरवा कर नए वोट बनाये। नये वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी व 1 फरवरी को परशुराम सेवा भवन किला गेट पर एक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सभी बीएलओ, बीएलए एवं बूथ प्रवासी मौजूद रहेंगे।इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के साथ भाजपा शहर महामंत्री दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, ताराचंद्र माहेश्वरी, जितेन्द्र शर्मा निक्की आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment