महाराष्ट्र के बीएमसी चुनावों में भाजपा शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत पर बांटी मिठाई

हाथरस- 19 जनवरी। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत पर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने अलीगढ़ रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मिष्ठान वितरण किया और खुशियाँ मनाई।।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव में प्रचंड विजय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की विकासोन्मुख नीतियों पर बना हुआ है।इस ऐतिहासिक सफलता पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तथा एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं को पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने कहा कि यह जनादेश प्रदेश सरकार द्वारा किए चहुमुखी विकास व जनकल्याणकारी कार्यों पर जनता का अटूट विश्वास है। मिष्ठान वितरण में पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के साथ भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर राणा भूरा पहलवान, विशाल दीक्षित, सुशील गौड़,विमल प्रधान, जितेंद्र शर्मा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment