
सिकन्द्राराऊ-15 जनवरी। कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी के निकट बीती देर रात्रि को दो बाइकों की आमने सामने की भीषण भिडंत हो गई । हादसे में दोनों वाहनों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।।
मंगलवार की रात्रि को धनपाल ,अर्जुन और आदित्य निवासी गांव महमूदपुर बाइक पर सवार होकर सिकन्द्राराऊ से गांव लौट रहे थे । जैसे ही बाइक सवार गांव खेमगढ़ी के समीप पहुंचे । तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिंडत हो गई । जिसमे दूसरी बाइक पर सवार मुकेश ,मनोज और पवन निवासी रेलवे स्टेशन सिकन्द्राराऊ थे । हादसे में दोनों बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई ।घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।









