24 जनवरी को जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस पर भव्यता से होंगें कार्यक्रम

हाथरस- 14 जनवरी। शासन की मंशा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में  24 जनवरी को जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।। .
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अलावा बैरिकेटिंग, यातायात, पार्किंग व्यवस्था, स्टेज, लाइट, टेंट, साउंड, पेयजल, मेडिकल कैंप, लाभार्थियों की उपलब्धता के अलाव अन्य समस्त कार्यों हेतु तैयार ले आउट प्लान के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसका निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करे।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन बागला डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में प्रस्तावित है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु तैयार की गई रूपरेखा को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित कर जानकारी दी।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment