डीएम-एसपी ने सादाबाद में चिन्हित किये ब्लॉक स्पॉट: दिए निर्देश

सादाबाद- 10 जनवरी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से आज कोतवाली पर जनसुनवाई की गयी।। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, थाना प्रभारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, एनएचएआई, बिजली विभाग आदि मौजूद थे । जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए।।
तत्पश्चात मौसम को देखते हुए रात्रि में कोहरे के दौरान रोड सेफ्टी के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा एनएचए के अधिकारियों के साथ थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत ब्लैक स्पॉट और सड़क की स्थिति देखी और स्ट्रीट लाइट एवं सफेद, पीली पट्टी आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और दुर्घटनाएं कम होंगी।।
इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों/अपने-अपने थानों पर जनसुनवाई की गई । जनसुवाई के दौरान आये हुए फरियादियों को समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment