Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 2:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से 18 जातियों को मिला रोजगार लाभ-मोहित बघेल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


सिकन्द्राराऊ-19 मार्च। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सामाजिक सम्मेलन मंडल कस्बा में पुरदिलनगर नगर रोड स्थित विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के कार्यालय पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बघेल, कुशवाहा, सविता, यादव, लोधी, कश्यप, सुनार, प्रजापति आदि समाज के लोगों ने सहभागिता की तथा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम सिंह कुशवाह जिला उपाध्यक्ष जिला प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सुनील गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, मोहित बघेल जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बंटी आर्य जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं विधानसभा प्रभारी थे।
मुख्य अतिथि प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। जिनमें ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर ओबीसी कमीशन को कैबिनेट के दर्जा दिया गया है। एक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है जो एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्रीय सरकार में 27 ओबीसी सांसदों को मंत्री बनाया गया है। पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने ओबीसी वर्ग के लिए कुछ भी नहीं किया। जो कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज को सम्मान दिया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी खुद ओबीसी वर्ग जाति से आते हैं।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ओबीसी की 18 जातियों को रोजगार के लिए केंद्र सरकार द्वारा 13000 करोड़ धनराशि प्रदान किए जाने से पिछड़ा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग मिला है। ओबीसी वर्ग समाज के लोगों से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट होकर पुनः मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। योगी सरकार ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। गरीबों को आवास, शौचालय, पेंशन जैसे अनेकों प्रकार की योजनाओं से लाभ देने का काम सरकार ने किया है। हमें जन जन तक जाकर मोदी योगी सरकार की उपलब्धियां को पहुंचना है। पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से कहा कि दिखा दो ताकत ब्रज की देहरी हाथरस से आई आवाज मोदी जी अबकी बार 400 पार। मोदी है तो मुमकिन है।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि योगी की सरकार द्वारा गुंडाराज समाप्त किया गया है तथा कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई है। मोदी सरकार ने भारत को पांचवी इकोनोमी बना दिया है। तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा। मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। चाहे अभिनंदन को पाकिस्तान से लाना हो या कुवैत से 8 पूर्व सैनिकों को वापस लाना हो। यह सब मोदी के नेतृत्व की क्षमता के कारण हो पाया है। 2014 के बाद भारत की सुरक्षा मजबूत हुई है। देश के किसी भी बड़े शहर में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर एक भी बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई है।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र कुमार सविता मंडल अध्यक्ष, नीरज वैश्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सूफी, मंडल महामंत्री रमेश लोधी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बंटी आर्य, जिला उपाध्यक्ष केशवदेव, जिला मंत्री प्रभात राजपूत आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर