Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 7:59 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

भगवान परशुराम जी का महाभिषेक व हवन कर धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-10 मई। श्री ब्राह्मण महासभा पंजीकृत उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया संवत 2081 की पावन बेला में भगवान श्री परशुराम जी महाराज का महा अभिषेक एवं हवन यज्ञ प्रातः श्री भकाभेंडा महादेव मंदिर रामलीला मैदान पर आचार्य सनत गोपाल दीक्षित के सानिध्य में आचार्य डॉ. गणेश वशिष्ठ, आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज, जीतू पंडित व 11 पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ महा अभिषेक किया गया।
महा अभिषेक कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पं. उदयवीर शर्मा, फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा के सानिध्य में डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी, प्रशांत शर्मा, योगा पंडित, राजेश कुमार शर्मा, संजीव शर्मा पूर्व सभासद, हरीमोहन शर्मा गुरुजी, अजीत शर्मा, राजू शर्मा, संजय दीक्षित, सत्येंद्र स्वरुप शर्मा, अतुल शर्मा, आशीष उपाध्याय, राजू कौशिक, धीरेंद्र पाठक, राकेश गोस्वामी ने भगवान परशुराम का महाभिषेक किया गया।
इस मौके पर भारी संख्या में सभी विप्रजनों को चरण अमृत प्रसाद का वितरण किया गया। सभी आचार्यों को यथायोग्य दक्षिणा तथा सभी विप्रजनों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी व्यवस्थाओं में विशाल सारस्वत एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में पं. उदयवीर शर्मा, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी द्वारा सभी विप्रजनों का आभार व्यक्त किया गया।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर