Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 7:38 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

पालिका में हुआ नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम: पीएम मोदी को सुना

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-7 मार्च। नगर पालिका टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला शक्ति वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सहायता समूह एवं एनजीओ की सैकड़ो महिलाओं द्वारा भाग लिया गया।
कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एलईडी के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बारासात से संबोधित किया गया। मोदी जी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि हमारी सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना है और उसमें से हम अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति बना चुके हैं। पीएम मोदी द्वारा महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी,शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय, रुपेश उपाध्याय,स्मृति पाठक ,सोनिया नारंग द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय व दिनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती स्मृति पाठक ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष मोरमुकुट गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के मीडिया प्रभारी हिमायू खान, मोहित उपाध्याय, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर