Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 2:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विकसित, समृद्ध, अखंड भारत के लिए मां अपराजिता महायज्ञ शुरूः दीं आहुतियां

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

विकसित, समृद्ध, अखंड भारत के लिए मां अपराजिता महायज्ञ शुरूः दीं आहुतियांहाथरस- 3 जून। विकसित, समृद्ध, अखंड भारत की मनोकामना एवं पीएम मोदी की पुनः मजबूत सरकार हेतु नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने अपने अलीगढ़ रोड स्थित कैंप कार्यालय पर अपराजिता महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य सीपूजी महाराज के सानिध्य में तथा दूर दराज से आये विद्वानों की उपस्थिति में किया जा रहा है।
इस अपराजिता महायज्ञ के आयोजन पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बताया कि यज्ञ वैदिक काल से ही मानव जीवन एवं राष्ट्रीय उत्थान हेतु एक आधारशिला है, जिस संकल्प हेतु यज्ञ किया जाता है वह संकल्प देवी देवता आदि शक्ति एवं प्राकृतिक शक्ति के द्वारा पूर्ण होता है। ऐसी शक्ति विजय का एकमात्र स्रोत और जीत का अवतार है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने आगे कहा कि आज भारत अपने स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर है। इसी श्रृंखला में राष्ट्र की शक्ति को निरंतर वृद्धि हेतु अपराजिता महायज्ञ का आयोजन ब्रज की द्वारा देहरी से प्रारंभ हो रहा है। ब्रज की धारा पर अपराजिता महायज्ञ का होना हाथरस वासियांे के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव होगा, क्योंकि यह यज्ञ संपूर्ण राष्ट्र के उत्थान, समृद्धि और मजबूत मोदी सरकार के लिए आयोजित हुआ है।
पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, आगामी वर्षों में भी इस यज्ञ से मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार को और बल मिलेगा। यज्ञ में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था की आहुती दीं और राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर