हाथरस- 6 जुलाई। देश भर में 1 जुलाई से वन महोत्सव आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत वृहद रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने वन विभाग के अधिकारियांे के साथ मथुरा रोड पर लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने कहा कि पूरे देश में एक जुलाई से वन महोत्सव आयोजित किया जा रहा हैं। इस अभियान को एक पेड़ माँ के नाम नाम दिया गया है। मन की बात के 111वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने भी पर्यावरण सरक्षण हेतु एक पेड़ माँ के नाम लगा कर उसकी देखभाल करने की अपील की हैं। यह पेड़ लगाने को समर्पित पर्व है, इसका उद्देश्य पर्यावरण सरक्षंण को बढ़ावा देना और जलवायु परिवर्तन को रोकने में पेड़ों और जंगलों के महत्त्व के बारे में लोगो को जागरूक करना है। हम सभी को इसका महत्त्व समझना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पेड़ लगा कर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित मोहन गौड़, वन दरोगा आशीष, वन रक्षक वनी सिंह, सभासद हिमांशु कौशिक, देवेश गौतम, राकेश शर्मा अनाड़ी, नीरज, तरुण शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध विक्री को ले जा रहा युवक देशी शराब सहित गिरफ्तार
October 18, 2024
6:46 pm
एंटीरोमियो टीम ने मनचले दबोचे
October 14, 2024
5:02 pm
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
October 11, 2024
5:31 pm
कोल्ड स्टोर में चोरियां करने वाले शातिर चोर दबोचे
October 11, 2024
5:28 pm
वन महोत्सव के तहत पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने किया वृक्षारोपण
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email