Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 7:39 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

भारत विकास परिषद शाखा का हुआ दायित्व ग्रहण समारोह

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

तरुण अग्रवाल अध्यक्ष, विनीत दुबे सचिव, पवन गोयल कोषाध्यक्ष तथा वर्षा वाष्र्णेय बनीं महिला संयोजिका

हाथरस-25 मई। भारत विकास परिषद की शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह बीती रात्रि को आगरा रोड स्थित सौभाग्य फाम्र्स के विशाल प्रांगण में आयोजित किया गया। दायित्व ग्रहण समारोह में परिषद के नए पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण कराते हुए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उत्तर मध्य क्षेत्र के संयुक्त महासचिव एवं मुख्य अतिथि नवीन कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि क्रमशः प्रमोद सिंघल क्षेत्रीय सचिव सेवा व क्षेत्रीय सचिव संपर्क डॉ. राजेश पालीवाल, प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वाष्र्णेय, प्रांतीय महासचिव प्रभात वाष्र्णेय, प्रांतीय वित्त सचिव विजय कृष्ण गर्ग, स्वागताध्यक्ष अशोक कुमार वाष्र्णेय लहरा वाले, अध्यक्ष राकेश किशोर गौड़ एड़., सचिव ऋषि वाष्र्णेय एवं महिला संयोजिका श्रीमती विनीता दुबे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन किया गया।
वन्दे मातरम के पश्चात मंचासीन अतिथियों एवं सदन में विराजमान अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सत्र 2023 के अध्यक्ष राकेश किशोर गौड़ द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया। प्रांत से मिले विभिन्न पुरुस्कारों और सर्टिफिकेट्स सदस्यों को वितरित किए गए। प्रगति समीक्षा 2023- 24 के सचिव ऋषि वाष्र्णेय द्वारा प्रस्तुत की गई।
तत्पश्चात एसएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक नाटिका प्रस्तुत की।
2023-24 के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सचिव श्रीमती विनीता दुबे, कोषाध्यक्ष पवन गोयल तथा महिला संयोजिका श्रीमती वर्षा वाष्र्णेय को प्रा.महासचिव प्रभात रजनीश द्वारा दायित्व ग्रहण करवाया गया।
परिषद् परिवार में 8 नवीन सदस्य भी शामिल हुए और उनको भारत विकास परिषद की पिन लगाकर परिषद के नियमों से अवगत कराया। नए सदस्यों को दीक्षा प्रांतीय वित्त सचिव द्वारा दी गई।
अध्यक्ष तरुण अग्रवाल द्वारा वर्ष 2024- 25 की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। सभी क्षेत्रीय व प्रांतीय दायित्वधारियों द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। सभी मंचासीन दायित्व धारियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सचिव श्रीमती विनीता दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन सचिव श्रीमती विनीता दुबे द्वारा किया गया।
भारत विकास परिषद शाखा के सदस्यों के अलावा शहर के विभिन्न डॉक्टर्स, एडवोकेट्स, प्रिंसिपल अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर