Explore

Search
Close this search box.

Search

October 26, 2024 1:13 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा शहर अध्यक्ष की माताश्री शकुन्तला देवी का निधन: भारी शोक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-13 जून। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय की माताश्री श्रीमती शकुन्तला देवी वार्ष्णेय का आकस्मिक निधन हो जाने से उनके परिजनों, समर्थकों, शुभचिंतकों में भारी शोक लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया है।। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष एवं शहर के आगरा रोड स्थित श्याम मिल कंपाउंड निवासी मूलचन्द वार्ष्णेय की माताश्री श्रीमती शकुन्तला देवी वार्ष्णेय का गत सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया और उनके निधन की खबर से उनके परिजनों, शुभचिंतकों तथा समर्थकों, भाजपाईयों आदि में भारी शोक की लहर दौड़ गई तथा तमाम लोग व भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनके आवास पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंच गए।। स्वर्गीय श्रीमती शकुन्तला देवी करीब 85 वर्ष की थी और वह अपने पीछे अपने दो पुत्रों भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय एवं अनिल वार्ष्णेय उर्फ कोको कवि एवं दो पुत्रियों के अलावा पौत्र व पौत्रियों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गई हैं। स्वर्गीय श्रीमती शकुंतला देवी बेहद मृदुभाषी, व्यवहार कुशल एवं धर्मप्रिय व कर्तव्यनिष्ठ थीं और वह धार्मिक कार्यों में बेहद रूचि रखती थीं। उनका अंतिम दाह संस्कार गंगा घाट शूकर क्षेत्र सोरों स्थित लहरा घाट पर किया गया। इससे पूर्व उनकी अंतिम शवयात्रा में सभी वर्गों के लोगों की भारी भीड़ शामिल थी तथा उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय द्वारा दी गई।। स्वर्गीय श्रीमती शकुन्तला देवी वार्ष्णेय के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की प्रार्थना की है।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर