Explore

Search
Close this search box.

Search

July 27, 2024 7:59 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्करःमौत: कोहराम

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-1 जून। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर बुलंदशहर में टक्कर मार दी। जिससे घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी 70 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र बानाराम दवा लेने के लिए कल बुलंदशहर के अरनिया में गए थे। वहां पर देर शाम एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि बाइक सवार को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इसकी सूचना मिलने पर गांव से उनके परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज से बेहद गंभीर अवस्था में आगरा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आज सुबह परिवार के लोग उनके शव को हाथरस ले आए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। हाथरस जंक्शन पुलिस भी वहॉ पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महेंद्र सिंह खेती-बाड़ी करते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा पांच संतानों को रोते बिलखते छोड़ा है।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर