Explore

Search
Close this search box.

Search

October 24, 2024 5:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने को तैयार भारत-पं.अजय रावत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-12 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण करने पर रूहेंरी मंडल में कृष्णा गेस्ट हाउस दयानतपुर पर मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया।। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पं. अजय रावत मंडल संयोजक आईटी भाजपा एवं निदेशक सहकारी समिति लिमिटेड ने बताया कि बड़े हर्ष का विषय है कि नरेन्द्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विगत 10 वर्षों का अभूतपूर्व विकास एवं जनकल्याण के युग के रूप में जनता-जनार्दन के सामने आये हैं।।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार आगे भी नई ताकत, अद्वितीय ऊर्जा और तीव्र गति के साथ देश की जनता की सेवा करने के साथ भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपना कार्य अवश्य ही पूर्ण करेगी।। इस अवसर पर शिवदेव दीक्षित रूहेरी मंडल अध्यक्ष, विवेक रावत भाजपा मंडल महामंत्री, ठाकुर अनंत सोलंकी मंडल महामंत्री, सोम प्रकाश गोला मंडल उपाध्यक्ष, वीरेंद्र चौधरी सेक्टर संयोजक, मदन फौजी , छोटेलाल राजौरिया शक्ति केंद्र संयोजक, मनोज पंडित मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, धर्मेंद्र पिप्पल सभासद, दीपक पाठक, श्याम सुन्दर शर्मा आदि भाजपाई उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर