Explore

Search
Close this search box.

Search

October 24, 2024 5:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दर्जनभर से अधिक गोवंश बीमार चार की मौत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आगरा अलीगढ रोड स्थित पराग डेयरी में चार गोवंश की उमस भरी गर्मी के कारण मौत हो गई। वहीं करीब दर्जनभर से अधिक गोवंश बीमार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व हुई बरसात के बाद बरसात के बाद उमस वाली गर्मी के कारण गोवंश बीमार हो गये। वहीं गोवंश का पशु चिकित्सक द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया। मगर उपचार के दौरान चार गोवंश ने दम तोड़ दिया। वहीं करीब दर्जनभर से अधिक गोवंश बीमार पडे है। इसकी सूचना जैसे ही अधिकारियों को हुई तो एसडीएम श्रीमती प्रज्ञा यादव, एडीएम शिवचरनलाल, सीडीओ साहित्य प्रकाश, बीडीओ तथा तहसीलदार एवं हाथरस एसडीएम श्रीमती लवगीत कौर भी मय पशु पालन विभाग टीम के साथ पराग डेयरी पहुंच गई। सभी पशु पालन विभाग अधिकारियों ने पराग डेयरी में बीमार गोवंश के उपचार शुरू कर दिया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि वर्षात के बाद उमस भरी गर्मी के कारण गोवंश बीमार हो गये। जिनका उपचार मौजूद चिकित्सक द्वारा किया गया। मगर इसी बीच चार गोवंश काल के गाल में समा गये। अधिकारियों द्वारा दिए गये निर्देशों के आधार पर पशुपालन टीम सदस्य गोवंश के सही उपचार में जुटे हैं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर