Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 6:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

ट्रेन से गिरे क्रिश्चियन के शव का समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-10 जुलाई। व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों का धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार व दफनाने का कार्य कर रही है। मसीह धर्म रीति रिवाज से अज्ञात के शव को फादर संतोष पाण्डेय के सानिध्य में दफनाया गया।
हाथरस जंक्शन कोतवाली के अंतर्गत 6 जुलाई को पुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त के प्रयास किए गए और जानकारी प्राप्त हुई कि वह व्यक्ति अगरतला (त्रिपुरा) का रहने वाला क्रिश्चियन है। उसके परिवारीजनों को पुलिस द्वारा सूचना दी गई और मृतक के पुत्र ने कहा कि ट्रेन से जा रहे थे, हो सकता है वह गिर गये हो, चूंकि हमारा परिवार गरीब है और हम लोग वहां नहीं आ सकते। अतः आप मसीह धर्म रीति रिवाज से शव को दफनवा दीजिए। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वाष्र्णेय से शव को दफनाने के लिए अनुरोध किया गया।
शव क्रिश्चियन धर्म के होने के कारण फादर संतोष पाण्डेय से संपर्क किया गया। उन्होंने शव को दफनाने की पूर्ण व्यवस्था चर्च में की और उनकी मदद से की शव को क्रिश्चियन कब्रिस्तान आगरा रोड पर दफनाया गया।
दफनाने मे फादर संतोष पाण्डेय, प्रवीन वाष्र्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्य, अनुरोध, अरविंद, शैलेश, पिंकू प्रसाद, कांस्टेबल ऋतिक यादव, कांस्टेबल संजीव तौमर मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर