Explore

Search
Close this search box.

Search

October 23, 2024 8:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगयोग को हमें अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए-जनपद न्यायाधीश

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 


हाथरस-21 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश, सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा योग किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने योग किया। योग सत्र का उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने कहा कि योग दर्शन के प्रणेता महर्षि पतंजलि हैं। योग से शरीर निरोग होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए। हमें योग एक दिन विशेष के लिए ही नहीं अपितु नियमित रूप से करना चाहिए। पतंजलि योग समिति के योग गुरू ने अष्टांग योग का प्रणयन किया है।
इस मौके पर जनपद न्यायालय परिसर में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रविन्द्र कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश हर्ष अग्रवाल, विजय कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश, एफ.टी.सी. माधवी सिंह, महेन्द्र कुमार रावत, अपर जनपद न्यायाधीश सचिव प्रशान्त कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयहिन्द कुमार सिंह, अपर सिविल जज (व.प्र.) एफ.टी.सी. अनु चैधरी, सिविल जज(क.प्र.), श्रुति त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम कुमारी चैहान, अपर सिविल जज (क.प्र.) हर्षिका रस्तोगी एवं जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अजय कुमार भारद्वाज, कर्मचारीगण, पीएलवीगण एवं योग गुरू त्रिलोकी शर्मा आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर