हाथरस-26 जून। शासन द्वारा तबादला किए जाने के बाद जिले के जनपद के नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने आज शाम अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है और इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।। जनपद के नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार के आज शाम कलेक्ट्रेट आगमन पर अपर जिलाधिकारी , अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तथा अन्य अधिकारियों ने बुके भेंटकर स्वागत किया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच के नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जनपद में 33वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया है। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता को पूर्ण करने के साथ ही दस्तावेजों का मिलान किया।
नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह गोंडा में मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सचिव एवं सहारनपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात रहें है। वह मूल रूप से कानपुर के निवासी हैं।आई.आई.टी. कानपुर से इंजीनियरिंग की उपाधि हासिल की है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसपी मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा. बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर/सासनी/सादाबाद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, ई.डी.एम., दिनेश शर्मा, प्रशान्त शर्मा, प्रेेम नारायण, अतुल जैन, रूस्तम सिंह यादव, अजय गुप्ता तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध विक्री को ले जा रहा युवक देशी शराब सहित गिरफ्तार
October 18, 2024
6:46 pm
एंटीरोमियो टीम ने मनचले दबोचे
October 14, 2024
5:02 pm
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
October 11, 2024
5:31 pm
कोल्ड स्टोर में चोरियां करने वाले शातिर चोर दबोचे
October 11, 2024
5:28 pm
जनपद के नवागत जिलाधिकारी आशीष कुमार ने लिया चार्ज:भव्य स्वागत
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email