Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 2:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जनपद की 27वीं वर्षगांठ पर बसपा ने मनाया जश्नःकाटा केक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस- 3 मई। जनपद सृजन की वर्षगांठ पर आज 27 वीं वर्षगांठ बहुजन समाज पार्टी द्वारा भारी धूमधाम के साथ मनाई गई और इस मौके पर बसपाइयों द्वारा केक भी काटा गया तथा बसपाईयों द्वारा एक दूसरे को केक खिलाकर जनपद सृजन वर्षगांठ की बधाई दी गई। वही बसपाईयों द्वारा जनपद सृजन को बसपा शासन में बसपा की बड़ी उपलब्धि बताया गया।
उल्लेखनीय है कि 3 मई 1997 को बसपा सरकार के दौरान हाथरस को महामायानगर के नाम से जनपद बनाने की घोषणा की गई थी और हाथरस को महामायानगर जनपद के नाम से जिला घोषित किये जाने पर भारी जश्न मनाया गया था तथा आज भी जनपद की वर्षगांठ भारी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है।
इसी क्रम में आज बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा बसपा के लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर हेमबाबू धनगर के चुनाव कार्यालय पर बसपाइयों द्वारा जनपद की 27 वीं वर्षगांठ मनाई गई और इस मौके पर बसपाइयों द्वारा केक भी काटा गया तथा बसपा द्वारा जनपद सृजन की 27वीं वर्षगांठ पर भारी हर्ष जताते हुए एक दूसरे को केक खिलाया गया और बधाई दी गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती द्वारा 3 में 1997 को बसपा शासन के दौरान हाथरस को जनपद महामायानगर के नाम से जिला बनाया गया था और आज हाथरस को जिले के रूप में पहचान मिली हुई है। उन्होंने कहा कि बसपा शासन में जहां विकास कार्यों की गंगा बहायी गई थी, वहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त थी तथा सर्वसमाज के लिये जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं।
इस मौके पर बसपा प्रत्याशी इंजीनियर हेमबाबू धनगर, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर, बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव, बसपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार देशमुख एडवोकेट एवं महेश बाबू कुशवाहा, दिनेश बघेल, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ.अविन शर्मा, सासनी के चेयरमैन राजीव वाष्र्णेय, राजपाल सिंह पुनियां एडवोकेट, राजकपूर, विजय पुष्कर, श्याम सुंदर एडवोकेट, सौबी कुरेशी, राघवेंद्र चैधरी, अजीत गौतम, प्रेमचंद, उमेश चैधरी, मनोज शर्मा, अशोक प्रजापति, हुकुम सिंह नेताजी, सतीश गौतम, विनोद प्रेमी, राजकुमार दीक्षित, राम भरोसेलाल शर्मा, रामसेवक शर्मा प्रधान, विजय शर्मा, सुनील शर्मा, विष्णु शर्मा, देश दीपक रावत, योगेश धनगर, बीएम धनगर, स्वार्थ धनगर, उमेश पाल धनगर, रामदास, अमर सिंह, बच्चू सिंह, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, शबीब कुरेशी, ओवैस कुरैशी, रामवीर बघेल, छोटेलाल, भगवान सिंह कुशवाहा, अनिल कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, रणवीर सिंह सेंगर, रतनलाल बाल्मीकि, मोरध्वज कुशवाहा, दामोदर सिंह, कैलाश कश्यप, विजय सिंह सिखरा, मुकेश पिप्पल, हेमंत कुमार, भंवरपाल यादव, सुरेंद्र बघेल, प्रमोद आजाद, जेपी सागर, जयकुमार बघेल आदि तमाम लोग मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर