Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 6:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेसियों ने कैण्डल जलाकर रेल हादसे में मृत लोगों की आत्म को शांति व घायलों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-18 जून। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास दुखद रेल दुर्घटना में हुए 15 मृतक एवं लगभग 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। जिस पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की गई तथा घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उन्हें जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिले।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन से शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर रेल हादसे में हुए मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा जो लोग घायल हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। आगे जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा की केंद्रीय रेल मंत्री मंत्री में यदि थोड़ी भी संवेदना बची है तो तत्काल उनका इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एड, कृष्ण गुप्ता, पंडित अविनाश चंद पचैरी, नारायण प्रसाद पिप्पल, गिरिराज सिंह गहलोत, हरिशंकर वर्मा, जयशंकर पाराशर, विनोद शर्मा, शशि गुरु, विष्णु कुमार, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर