Explore

Search
Close this search box.

Search

October 23, 2024 8:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

करें योग रहें निरोग अंर्तराष्ट्रीय दसवें योग दिवस पर योग करने के लिए उमडी भीडयोग एक साधन है और योग से व्यक्ति निरोगी रहेगा अनूप प्रधान

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-21 जून। करें योग रहे निरोग। अपनायें योग, भगायें रोग। सुबह हो या शाम, योग देता है आराम।जो योग अपनायेगा, रोग निकट नहीं आयेगा।
आओ चलें करें योग, जिससे काया रहे निरोग। निकट न आयेगा कोई रोग, करें हम सब प्रतिदिन योग। आओ चलें योग की ओर, स्वास्थ्य और समृद्धि की ओर। अगर स्वास्थ्य की रखते हो चाहत, हर दिन योग की डालो आदत। नहीं होती है, उनको कोई भी बीमारी, जो योग करने की करते हैं समझदारी।
दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘‘योग स्वयं और समाज के लिए योग’’ के अवसर पर आज डी.आर.बी. इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर में सांसद अनूप वाल्मीकि, विधायिका सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ.प्र.राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर मयूर माहेश्वरी व जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने अधिकारियों कर्मचारियों एवं आमजनमानस के साथ योगाभ्यास किया गया।
दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘‘योग स्वयं और समाज के लिए योग’’ के अवसर पर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने भगवान धनवंतरी के छविचित्र पर दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण कर किया। डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर के दौरान सासंद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने सभी लोगों को दशवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि योग को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 में इसकी शुरूआत की और उन्होंने आव्हान किया। जिसका अनुकरण देश के अलावा विश्व के कई देशों ने आज के दिन योग दिवस के रूप में अपनाया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। उन्होंने सभी लोगों से आव्हान किया कि जैसे आज के दिन हम लोगों ने यहां पर योगाभ्यास किया है, इसी प्रकार इसको अपनी दिनचर्या शामिल करें। योग एक साधना है और योग करने से व्यक्ति निरोगी रहेगा। योग शरीर और मन को एक साथ लाने का काम करता है। ये जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हम सभी को बेहतर स्थिति में रहने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि आज योग दिवस के मौके पर मैं सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करता हूँ।
दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि करें योग रहें निरोग। योग करने से हम स्वस्थ रहते है और पहला सुख निरोगी काया है, योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है, बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है। उन्होने कहा कि योग से व्यक्ति का मन शांत रहता है और तनाव कम होता है। योग लोगों के जीवन को और भी अधिक गतिमान बनाता है, क्योंकि योग शारीरिक रुप से ही नहीं अपितु मानसिक रुप से भी ऊर्जावान बनाता है। इस दौरान उन्होंने लोगों को इसके महत्व को समझाते हुए बताया कि रोजाना योग करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक होता है। अतः हम सभी को नियमित रूप से योग करते रहना चाहिए।
योग शिविर समापन के उपरान्त मंच पर जनप्रतिनिधिगणों सहित समस्त विशेष व्यक्तियों एवं अधिकारियों का स्वागत बुके भेट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौतम द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक सुमित कुमार एवं उनकी टीम ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं को कर के दिखाया तथा जनसामान्य को उनके लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में उन्होनें योग के संबंध में संकल्प दिलाया तथा शांति पाठ कराया।
योग शिविर में ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सक, ब्रह्मकुमारी, जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारी कर्मचारी एवं अधिक संख्या में जनसामान्य,प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक्स मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर