Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 2:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ओवरब्रिज पर चढ़ते में पलटा ई-रिक्शाः3 महिलाएं घायल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-14 मई। आज तालाब ओवरब्रिज पर चढ़ते समय एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। जिससे आगरा अलीगढ़ मार्ग पर जाम लग गया और ई रिक्शा में बैठी तीन महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर भीड़ लगने के बाद लोगों ने ई-रिक्शा को खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सुचारु कराया।घायल महिलाओं का भी प्राथमिक उपचार कराया गया है।
शहर में रोजाना जाम की स्थिति रहती है और आगे निकलने की होड़ में अक्सर वाहन पलट भी जाते हैं। आज कोतवाली सदर के सामने आगरा रोड पर ओवरब्रिज पर चढ़ते समय एक ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इस ई-रिक्शा में तीन महिलाएं बैठी थी। रिक्शा के पलटने से तीनों महिलाएं चोटिल हो गईं। हादसे के बाद जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।लोगों ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए भिजवाया। उसके बाद ई-रिक्शा को भी खड़ा कराया। भीषण गर्मी में जाम लगने से लोग काफी परेशान रहे। बाद में जाम खुल सका।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर