हाथरस-25 जून। शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन पर हाथरस विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह व अलीगढ़ एंव हाथरस के नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद सतीश गौतम अलीगढ़ और अनूप प्रधान वाल्मीकि हाथरस का जोशीला स्वागत पटका और चांदी के मुकुट पहनाकर व गदा भेंटकर हाथरस सदर विधायक एंव कार्यक्रम की संयोजक, प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला माहौर व कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख गौरव आर्य ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने सभी बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों, जिला एवं नगर के पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों, सभासदों, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का भगवा अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि आज मैं हाथरस विधानसभा की विधायक हूँ। इन्ही जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से हूँ। कार्यकर्ताओं का ऋण कभी उतारा नहीं जाता। आप सम्मान के अधिकारी हैं और मैंने आपको इस योग्य समझा और आपका सम्मान किया। आगे भी आपके बीच में रहूंगी और आपके सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दूंगी।
हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि मैं स्वयं भी एक कार्यकर्ता रहा हूं। इसलिए मैं कार्यकर्ताओं के बीच रहकर कार्यकर्ताओं के लिए कार्य करते हुए देश सेवा करूंगा। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र सेवा के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। इसलिए आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों से मैं तीसरी बार अलीगढ़ से सांसद बना हूं,तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना और चैड़ा हो जाता है। हमारी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सैना व पूर्व शहर अध्यक्ष मोहन पंडित ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडे, धर्मेन्द्र सिंह पीलू भईया, जिला महामंत्री हरीशंकर राणा भूरा पहलवान, रूपेश उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा, प्रीति चैधरी, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, ललित शर्मा लब्बू पंडित, सुनीता वर्मा, सुनीता मिश्रा ,अखिलेश गुप्ता ,रितु गौतम, स्मृति पाठक ,विष्णु बघेल, प्रमोद सेंगर, रविकांत अग्रवाल, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, चेयरमैन सचेन्द्र कुशवाहा, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, प्रशान्त शर्मा, मूलचंद वाष्र्णेय, शिवदेव दीक्षित, विवेक रावत, नीरज ठाकुर, ध्रुव शर्मा, राजपाल सिंह, भीकम सिंह चैहान, अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर सिंह माहौर, ठा. राजेश सिंह उर्फ गुड्डू भैया, अशोक कुमार, विमल प्रधान, सुनील पंडित, दिनेश ठाकुर, मनीष कुमार अग्रवाल उर्फ पीपा गुरु, कृष्णा पहलवान, दिलीप चैधरी, विशाल गुप्ता, विजय शर्मा, विष्णु बघेल, अनिल सिसोदिया, बृजेश सिंह चैहान, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, सुरेश प्रताप गांधी, आचार्य महेंद्र सिंह, अशोक कुमार जीके, राकेश बंसल, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, राकेश शर्मा राजाजी, मदन गोपाल रावत, बंटी भैया, मुकेश कौशिक, रजत अग्रवाल, रजत चैधरी, धीरज आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध विक्री को ले जा रहा युवक देशी शराब सहित गिरफ्तार
October 18, 2024
6:46 pm
एंटीरोमियो टीम ने मनचले दबोचे
October 14, 2024
5:02 pm
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
October 11, 2024
5:31 pm
कोल्ड स्टोर में चोरियां करने वाले शातिर चोर दबोचे
October 11, 2024
5:28 pm
अलीगढ़-हाथरस सांसद व भाजपा कार्यकर्ताओं का सदर विधायक ने किया सम्मान
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email