Explore

Search
Close this search box.

Search

October 23, 2024 8:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

अपना घर आश्रम में प्रभुओं की सेवा से प्रभावित होकर अलीगढ़ के चिकित्सक ने किया प्रभुओं का स्वास्थ्य चैकअप

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-26 जून। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता शुभ सुपर स्पेशलिटी सेंटर रामघाट रोड अलीगढ़ द्वारा अपना घर आश्रम में रह रहे मनोरोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
अपना घर आश्रम में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों से असहाय, बेसहारा, लावारिस व मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों को सेवा एवं उपचार हेतु भर्ती किया जाता है। जहां इन प्रभु स्वरूपों को निशुल्क दवा, भोजन, वस्त्र व उपचार उपलब्ध कराया जाता है। आश्रम में रह रहे इन प्रभुजनों में ज्यादातर अपना नाम पता तक नहीं बता पाते हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती है और अपना घर आश्रम में हो रही सेवाओं से प्रभावित होकर डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता अलीगढ़ से आकर आश्रम में रह रहे प्रभुजनों का उपचार कर रहे हैं।
डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से समस्त समाज को जोड़कर कार्य करना चाहिए, जिससे किसी भी असहाय, लावारिस व मानसिक विक्षिप्त को दवा, उपचार व भोजन के अभाव में जीवन के अंतिम चरणों में वेदना दायक पीड़ा और असामयिक मृत्यु का शिकार होने से बचाया जा सके। अपना घर आश्रम में इस तरह के असहाय बेसहारा व मानसिक रूप से विकसित लोगों को प्रभु की संज्ञा दी जाती है। अपना घर आश्रम मानव सेवा का वह पावन तीर्थ स्थल है जहां असहाय बेसहारा व लावारिस एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को सेवार्थ अपनाया जाता है।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर