सासनी विद्यापीठ इंटर कालेज सासनी में प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सरकार के आदेशानुसार विषेश संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बच्चों द्वारा श्रमदान किया गया।
गुरूवार को प्रधानाचार्य के बच्चों ने पौधों से जल निकासी एवं उनके नीचे जमे कचरे को हटाकर सफाई कार्र कर श्रमदान किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई बहुत जरूरी है। वहीं विद्यालय कर्मचारियों द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई की गई। ताकि विद्यालय परिसर में पानी न भरे। जिससे संक्रमण लोग फैलाने वाले मच्छर व अन्य जीव जंतु न पनपने पाएं। इस श्रमदान में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभाग किया। कार्यक्रम प्रभारी महेंद्र प्रकाश सैनी ने बताया कि घर व आस पास की
साफ-सफाई का रखें ध्यान। तथा जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को खुद सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए अपने घरों के आस-पास जलभराव न होने दें। पानी भरे हुए स्थान पर मिट्टी डाल दें। जिससे मच्छरों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा,यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
—
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध विक्री को ले जा रहा युवक देशी शराब सहित गिरफ्तार
October 18, 2024
6:46 pm
एंटीरोमियो टीम ने मनचले दबोचे
October 14, 2024
5:02 pm
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
October 11, 2024
5:31 pm
कोल्ड स्टोर में चोरियां करने वाले शातिर चोर दबोचे
October 11, 2024
5:28 pm
विद्यापीठ में बच्चों और शिक्षकों ने किया श्रमदान
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email