
हाथरस। शहर के बागला कॉलेज मार्ग स्थित कोठीवाल धर्मशाला पर अति आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष/प्रदेश मंत्री अवधेश पंडा की अध्यक्षता में जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिएशन के मुख्य पदाधिकारियों सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी दो दिवसीय 16 वां प्रांतीय महाधिवेशन ग्रेटर नोएडा में 19 व 20 सितम्बर शनिवार व रविवार को आयोजित होने जा रहा है।। महा अधिवेशन को लेकर विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिले की चारों तहसील व सातों ब्लॉकों तथा कस्बों के स्तर पर कमेटी गठित कर जिम्मेदार सदस्यों को नामित कर मनुहार पत्रिका के साथ प्रांतीय स्तर के लक्ष्य के अनुसार सभी पदाधिकारियों को अनुरोध के साथ जिम्मेदारी दी गई। आगामी 12 तारीख की प्रांतीय कार्यकारिणी की कानपुर में मीटिंग के बाद कड़ी मेहनत के साथ जुट जाने पर निर्णय लिया गया, जिससे आगामी होने वाले प्रांतीय महाधिवेशन को अधिक से अधिक भव्य व आकर्षण किया जा सके।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री पं.शीलेंद्र कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री मुरारीलाल पचौरी, जिला उपाध्यक्ष जोली पंडित,अनिल कुमार दीक्षित ,रामचरण नरूला, गोपाल वार्ष्णेय,आशीष शर्मा,हरिशंकर, हरीकिशोर नरूला,नवल किशोर अग्रवाल,दुर्गेश ओझा, राकेश सक्सेना,विनीत वार्ष्णेय,अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।












