गर्मी के चलते सड़कों पर दोपहर को पसर जाता है सन्नाटा:बिजली घर पर विद्युत ट्रांसफार्मरों को पानी डालकर ठंडा किया रहा ठंडा

सिकंदराराऊ । गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे है। भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। गर्मी का सितम जारी है। तापमान बढ़ने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। लू ने भी लोगो को खासा परेशान कर रखा है । तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पारा 42 से पार हो रहा है।
घरों से निकलते ही तेज धूप राहगीरों का चेहरा लाल कर रही है। धूप तेज होने की वजह से लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। जिससे लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। सुबह से निकल रही तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है। बिना पंखा, कूलर चलाए लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं। गर्मी ज्यादा होने से बाइक पर लोगों का चेहरा लाल हो रहा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगो का बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप के कारण बाजारों में भी चहल पहल कम नजर आ रही है। इंसान ही नही भीषण गर्मी से पशु पक्षी भी खासे परेशान है। भीषण गर्मी लोगों की सामान्य दिनचर्या को काफी प्रभावित किया है। दोपहर के समय कस्बा की अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी से बचाव के लिए लोग छाते एवं गमछा जैसे विभिन्न उपाय अपना रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली की मांग भी बढ़ गई है । ओवर लोडिंग के चलते विद्युत उपकेन्द्रों पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं । जिसके कारण ट्रांसफार्मर ट्रिप मार रहे है ।
बिजली घरों पर विद्युत ट्रांसफार्मरों को पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है। भीषण गर्मी से विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है । गर्मी बढ़ने पर चिकित्सक भी ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।









