अधिवक्ता कल रहेगे न्यायालय कार्य से विरत , रजिस्ट्री कार्यालय का करेंगे घेराव

सिकंदराराऊ। दि बार एसोसिएशन के बार कक्ष में मंगलवार को एक बैठक आहूत हुई। जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष डीके सिंह चौहान ने की एवं संचालन रनवीर सिंह ने किया। बैठक में कार्यालय रजिस्ट्री को प्राइवेट संस्थानों को देने व फ्रंट ऑफिस खुलने एवं उसका प्रचार प्रसार करने के सम्बन्ध में सभी अधिवक्ताओं ने सर्व सहमति से विचार दिए । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इसमें आम जनता का भी अहित है । बैनामा में त्रुटि होना एवं फ़र्जी बैनामा भी होंगे । जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । बैठक में अध्यक्ष डीके सिंह ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि कल बुधवार को सभी अधिवक्ता न्यायालय के कार्य से विरत रहेगे और साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव भी करेंगे । बैठक में सचिव राजेश बघेल, युवराज सिंह,नरेश प्रताप सिंह, गौरी शंकर गुप्ता,वीरपाल सिंह यादव, विपिन कुमार,हुकुम सिंह बघेल, मुरारी लाल शर्मा,ब्रजेश यादव,देवेंद्र दीक्षित शूल,प्रमोद बघेल,विजय उपाध्याय,प्रियांशु दरगढ़,दीपेश पाठक,रूपेंद्र सिंह बघेल,योगेंद्र सिंह पुंढीर,मुनीश शर्मा,भगवान सिंह, राजेश यादव,मुनेश यादव, देवेंद्र कुमार बघेल,सीपी बघेल,आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment