
घर में घुसकर सास बहू को पीटकर किया घायल, जान से मारने की नीयत से झोंका फायर ,बाल बाल बची सास बहू आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ न्यायलय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर में 17 दिसंबर 2025 को रास्ते में अवैध रूप से पशुओं को बांधने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। नामजदों ने घर में घुसकर महिला एवं उसकी सास को मारपीट कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की नीयत से अवैध बंदूक से फायर झोंक दिया। जिससे दोनों सास बहू बाल बाल बच गई । पीड़िता ने कोतवाली में आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अमृतपुर असदपुर निवासी प्रवीना पत्नी जसवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 17 दिसंबर की सुबह 6.30 बजे करीब अपने घर पर पशुओं की साफ सफाई का कार्य कर रही थी। तभी गांव के ही बृजेश व उसकी पत्नी ने रास्ते में पशु बाँध दिए। पशु बाँधने का उनसे विरोध किया तो बृजेश पुत्र बत्तीलाल, सीमा पत्नी बृजेश , रामवती पत्नी एवरन सिंह, एवरन सिंह पुत्र बत्तीलाल, राजकिशोर, जयकिशोर पुत्रगण एवरन सिंह,संतोष कुमार पुत्र रवि दयाल,लालू पुत्र संतोष कुमार ने इसी बात को लेकर उसके घर में घुसकर उसे व उसकी सास सत्तो देवी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसके व उसकी सास के ऊपर जान से मारने की नीयत से सीधा नाजायज बन्दूक से फायर किया। जिससे महिला व उसकी सास बाल बाल बच गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।








