उपचार के दौरान युवक की मौत

मृतक की पत्नी ने दो नामजद के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

घर से बुलाकर ले गए थे दोनों नामजद

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगरिया धर्मपुर में नामजद 15 नवंबर 2025 को एक युवक को कार्य कराने के लिए घर से ट्रैक्टर ट्रॉली में बुलाकर ले गए। उसी रात्रि को युवक गंभीर हालत में परिजनों को पड़ा मिला । जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। जहां 20 नवम्बर को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगरिया धर्मपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी मुकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 नवंबर की सुबह 4 बजे करीब गांव के ही योगेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार एवं पन्नालाल पुत्र बिहारी लाल ट्रैक्टर ट्रॉली में घर से उसके व उसकी सास के सामने उसके पति मुकेश कुमार पुत्र राजवीर को काम कराने की कहकर अपने साथ बुलाकर ले गए। रात्रि 7.45 बजे करीब पीड़िता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि मुकेश कुमार चुटैल हालत में गांव बस्तोई व नगला मियां के बीच में पड़े हैं ।सूचना मिलने पर पीड़िता व उसके परिजन वहां पर पहुँचे । जहां पति मुकेश कुमार चुटेल हालत पड़े मिले । तत्काल लोगो की मदद से मुकेश को बागला जिला अस्पताल हाथरस लेकर पहुंचे। जहां से हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें अलीगढ रैफर कर दिया । अलीगढ़ में उपचार के दौरान 20 नवम्बर को मुकेश की मौत हो गई । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment